MP News: बैतूल में बारिश की मार- पाइपलाइन के बाद नहीं भरे गए सड़कों के गड्ढे, ठेकेदार की मनमानी से जनता परेशान। 

बैतूल जिले मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में पहली ही बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया है। पाइपलाइन डालने के लिए कई...

Jun 25, 2025 - 13:14
42 Views
MP News: बैतूल में बारिश की मार- पाइपलाइन के बाद नहीं भरे गए सड़कों के गड्ढे, ठेकेदार की मनमानी से जनता परेशान। 
नफीस खान ( पार्षद तिलक वार्ड)

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में पहली ही बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया है। पाइपलाइन डालने के लिए कई वार्डों में सड़कों को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो गया, लोगों को कनेक्शन भी मिल गए, लेकिन खोदी गई सड़कों को आज तक नहीं बनाया गया। नगर पालिका सीएमओ के आदेश के बावजूद भी नहीं भरे जा रहे गड्ढे नतीजा ये है कि आजाद वार्ड, तिलक वार्ड, लल्ली चौक सहित कई इलाकों में सड़कें दलदल में तब्दील हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन रास्तों से अब न गाड़ियां निकल पा रही हैं और न ही पैदल चलना मुमकिन है। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं — गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • कौन लेगा जिम्मेदारी?

तिलक वार्ड पार्षद नफीस मिर्जा का कहना है कि वे कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। कार्यालय के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही जिस ठेकेदार ने पाइपलाइन डालने का काम किया है उसे ठेकेदार को कम द्वारा कई बार आदेश मीलचुका है। फिर भी ठेकेदार की लापरवाही सीएमओ के आदेश की उड़ा रहा है धज्जियां वार्डवासियों में भारी नाराजगी है और वे जल्द ही बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।
अब सवाल ये उठता है कि जब पाइपलाइन डालने का काम पूरा हो गया है, तो सड़क निर्माण का काम क्यों नहीं हो रहा? क्या नगर पालिका के ठेकेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

  • जनहित में जिम्मेदारों से मांग

तत्काल प्रभाव से सभी खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाए
जलभराव और कीचड़ से राहत के लिए अस्थायी समाधान तत्काल लागू किया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और जवाबदेही तय हो
नगरपालिका के इस ठेकेदार की इस लापरवाही से जनता त्रस्त है और अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा। 

Also Read- Baitul News : मध्यप्रदेश वन राज्य निगम बैतूल में संभागीय प्रबंधक खुद है जज, बिना किसी आदेश के गबन के आरोपी पर एफआईआर के बाद बहाली पर उठ रहे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow