Lucknow News: बेबी रानी मौर्य ने कान्तिमोय मुखर्जी की रसायन विज्ञान पुस्तक का किया विमोचन

बेबी रानी मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि 28 वर्ष के शिक्षण अनुभव के साथ कान्तिमोय मुखर्जी ने रसायन विज्ञान को सरल और सहज ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थि...

Jun 17, 2025 - 21:25
 0  37
Lucknow News: बेबी रानी मौर्य ने कान्तिमोय मुखर्जी की रसायन विज्ञान पुस्तक का किया विमोचन

By INA News Lucknow.

महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कान्तिमोय मुखर्जी द्वारा लिखित रसायन विज्ञान की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर संदीप कौर, आईएएस, निदेशक महिला कल्याण भी उपस्थित रहीं।

बेबी रानी मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि 28 वर्ष के शिक्षण अनुभव के साथ कान्तिमोय मुखर्जी ने रसायन विज्ञान को सरल और सहज ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है।

Also Click : Hardoi News: हरदोई के हरियावां में लड़की से अभद्र व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही

संदीप कौर ने अपने संबोधन में पुस्तक को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यह उनके शैक्षिक विकास में प्रभावी सिद्ध होगी।

अंत में, उप निदेशक महिला कल्याण पुनीत कुमार मिश्रा ने मंत्री और निदेशक का धन्यवाद किया तथा कान्तिमोय मुखर्जी को पुस्तक के लिए शुभकामनाएँ दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow