Lucknow News : जनपद मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ परिक्रमा मार्ग एवं सुल्तानपुर के सुखदेव मुनि आश्रम के पर्यटन विकास हेतु 5.82 करोड़ रूपये की परियोजनायें स्वीकृत
जयवीर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का पौराणिक शहर है। शुकतीर्थ यहां का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पर्यटन विभाग शुकतीर्थ को आधुनिक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। मा.....
इन दोनों प्रसिद्ध स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को आस्था के साथ बुनियादी सुविधायें होगी सुलभ- जयवीर सिंह
By INA News Lucknow.
लखनऊ : पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर और सुल्तानपुर जनपदों के प्रमुख तीर्थ स्थलों के समग्र पर्यटन विकास के लिए 05.82 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ’मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ और सुल्तानपुर जिले के इसौली तहसील के बल्दीराय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखबहेड़ी स्थित सुखदेव मुनि आश्रम सहित अन्य स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, आगंतुकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं मार्ग सुधार, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे कार्य कराये जाएंगे।’
Also Click : Lucknow News: बेबी रानी मौर्य ने कान्तिमोय मुखर्जी की रसायन विज्ञान पुस्तक का किया विमोचन
जयवीर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का पौराणिक शहर है। शुकतीर्थ यहां का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पर्यटन विभाग शुकतीर्थ को आधुनिक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। मान्यता है, कि इसी पावन स्थली पर ऋषि शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत की कथा सुनाई थी। गंगा तट पर स्थित यह तीर्थ पंचकोसी परिक्रमा का भी विशेष केंद्र है। सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना बनाई गई है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ’शुकतीर्थ विकास परिषद द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत शुकतीर्थ परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का सृजन किया जाएगा। इस परियोजना हेतु कुल 3.67 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि से परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल की सुविधा, विश्राम स्थल, साइनेज, हरित क्षेत्र का विकास आदि कार्य कराए जाएंगे।’
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार, सुल्तानपुर जिले के इसौली तहसील के बल्दीराय ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखबहेड़ी में स्थित सुखदेव मुनि आश्रम का पर्यटन विकास कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 57.65 लाख रुपए है। योजनान्तर्गत आश्रम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का विकास, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जनपद सुल्तानपुर में ही विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं (साइट एमेनिटी) के सुदृढ़ीकरण एवं विकास का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी परियोजना राशि 93.77 लाख रुपए है। इस परियोजना के माध्यम से पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
What's Your Reaction?











