Lucknow News: CM योगी बोले- नमोकार महामंत्र भौतिक, दैवीय और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति दिलाने का साधन 

CM योगी ने नमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि यह महामंत्र भौतिक, दैवीय और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति दिलाने का साधन है। साधना, आत्मशुद्धि और लोक कल्याण की भावना से जुड़कर व्यक्ति....

By INA News Desk
Apr 9, 2025 - 12:45
56 Views
Lucknow News: CM योगी बोले- नमोकार महामंत्र भौतिक, दैवीय और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति दिलाने का साधन 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को संगीत नाटक अकादमी , गोमती नगर लखनऊ में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नमोकार महामंत्र दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Advertisement
Advertisement

 

सार-

  • उत्तर प्रदेश जैन तीर्थंकरों की पवित्र भूमि : CM योगी
  • विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी के बताए नौ संकल्पों को जीवन में उतारने की अपील की
  • भगवान महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं, बोले-जैन धर्म की अहिंसा और परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
  • 24 तीर्थंकरों का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित रहा, उन्होंने उपदेशों और साधना के माध्यम से जीवन जीने की उच्च परंपरा स्थापित की

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की धरती जैन तीर्थंकरों की पावन भूमि रही है। अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ, जो अयोध्या के राजा थे। अयोध्या में ही 5 तीर्थंकरों ने जन्म लिया। वहीं, काशी की धरती पर भी तीर्थंकर का जन्म हुआ है। हमारे तीर्थंकरों ने यहीं से धर्म और साधना की परंपरा को आगे बढ़ाया।CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में 'विश्व नमोकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। शांति, ऊर्जा, सकारात्मकता और विश्व कल्याण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की तरफ से किया गया।CM ने इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए प्रेरणादायक संदेश का भी उल्लेख किया। CM योगी ने कहा कि PM ने व्यवहारिक जीवन में नमोकार महामंत्र को उतारने के लिए 9 संकल्प बताए हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं और जैन धर्म की अहिंसा और परोपकार की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। 

  • नमोकार महामंत्र से मिलती है दुखों से मुक्ति : योगी

CM योगी ने नमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि यह महामंत्र भौतिक, दैवीय और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति दिलाने का साधन है।साधना, आत्मशुद्धि और लोक कल्याण की भावना से जुड़कर व्यक्ति न केवल स्वयं का कल्याण करता है, बल्कि समाज और दुनिया के लिए भी प्रेरणा बनता है।

  • 24 तीर्थंकरों का जीवन बना प्रेरणा का मार्ग

CM योगी ने कहा कि सभी 24 तीर्थंकरों का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित रहा है।उन्होंने अपने उपदेशों और साधना के माध्यम से जीवन जीने की एक उच्च परंपरा स्थापित की। जैन धर्म की ये शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। हर भारतीय को उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

  • दुनिया भर में पहली बार एक साथ हुआ आयोजन

CM योगी ने विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहली बार पूरी दुनिया में विश्व नमोकार महामंत्र दिवस का एक साथ आयोजन कर जैन धर्म की शिक्षाओं को वैश्विक मंच पर स्थापित किया गया है।यह सभी के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के अंत में CM योगी आदित्यनाथ ने सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से जैन धर्म के उपदेशों को आत्मसात करने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement