Hardoi News: खबर का असर- मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

पुलिस द्वारा एक पक्ष की तहरीर के आधार पर इसरूद्दी खान पुत्र गुलजारी, पप्पू खान पुत्र कोटे लाल, समद पुत्र सरवर निवासी गण ग्राम तेरा पुरसौली तथा दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर धीरू पुत्र कन्हैया....

By INA News Desk
Apr 9, 2025 - 12:39
52 Views
Hardoi News: खबर का असर- मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
Advertisement
Advertisement

 

Report: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

कालिकापुरवा /तेरा पुरसौली: तेरा तिराहे पर दो पक्षों में हुई मारपीट के संबंध में थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल निकालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस द्वारा एक पक्ष की तहरीर के आधार पर इसरूद्दी खान पुत्र गुलजारी, पप्पू खान पुत्र कोटे लाल, समद पुत्र सरवर निवासी गण ग्राम तेरा पुरसौली तथा दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर धीरू पुत्र कन्हैया, बबलू पुत्र नरेश अंकित पुत्र सियाराम एवं संतोष पुत्र राम रूप निवासीगण ग्राम कालिकापुरवा थाना अरवल जनपद हरदोई के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Also Read: Deoband News: अन्याय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करना गलत नहीं- मौलाना अरशद मदनी

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक संतोष कुमार ,कांस्टेबल आशुतोष, कांस्टेबल गौरव कुमार एवं कांस्टेबल अंकुर कुमार द्वारा सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा ने बताया कि जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के तहत गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement