Lucknow : यूपी के दो करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी सौगात, खाते में आएगी सम्मान निधि की अगली किस्त
इस योजना के अंतर्गत हर पात्र किसान परिवार को साल भर में तीन किश्तों के माध्यम से कुल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इससे पहले किसानों को इस योजना का लाभ असम से जारी किया गया था। इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत प्रधान
देश के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश के दो करोड़ सत्रह लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेईसवीं किस्त भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम से देश भर के किसानों के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
इसके तहत अकेले उत्तर प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल चार हजार तीन सौ बावन करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी। इस नई किस्त के जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक इस योजना के तहत मिलने वाली कुल राशि एक लाख तीन हजार तीन सौ इक्यानवे करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत हर पात्र किसान परिवार को साल भर में तीन किश्तों के माध्यम से कुल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इससे पहले किसानों को इस योजना का लाभ असम से जारी किया गया था। इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर से की गई थी।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में मौजूद रहेंगे। वे रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वहाँ कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली यूपीएग्रीज परियोजना के खरीफ संस्करण की शुरुआत भी करेंगे।
वर्ष धनराशि
2018-19 2238.92 करोड़
2019-20 11006.87 करोड़
2020-21 14,432.14 करोड़
2021-22 15,775.52 करोड़
2022-23 12,454.32 करोड़
2023-24 13,808.48 करोड़
2024-25 15,594.74 करोड़
2025-26 13,727.85 करोड़
2026-27 (अप्रैल-जुलाई) 4352.40 करोड़ (यह राशि शनिवार 20 जून को खाते में भेजी जाएगी)
कुल- 1,03,391.24 करोड़ रुपये
You May Read : Hardoi : गर्रा नदी पर बाढ़ से बचाव के काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करें- जिलाधिकारी
What's Your Reaction?




