Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मसूद हसन रिजवी सेमिनार हॉल का कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने किया लोकार्पण

लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में उच्चीकृत प्रोफेसर मसूद हसन रिजवी सेमिनार हॉल का लोकार्पण कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना द्वारा किया गया। इस अवस

Aug 8, 2025 - 22:32
48 Views
Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मसूद हसन रिजवी सेमिनार हॉल का कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने किया लोकार्पण
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मसूद हसन रिजवी सेमिनार हॉल का कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने किया लोकार्पण

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में उच्चीकृत प्रोफेसर मसूद हसन रिजवी सेमिनार हॉल का लोकार्पण कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर अरविंद मोहन, प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता प्रोफेसर संगीता साहू, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर वी के शर्मा, कार्य अधीक्षक निर्माण विभाग प्रोफेसर डी के सिंह, उर्दू विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. फाजिल अहसन हाशमी, प्रोफेसर अब्बास रजा नय्यर, डॉ. जान निसार आलम, ज्योतिष विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डॉ. श्यामलेश तिवारी, पुस्तकालय विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीश प्रकाश, दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश्वर यादव, प्रोफेसर ओ पी शुक्ला, प्रवेश अधिष्ठाता प्रोफेसर पंकज माथुर, लूटा अध्यक्ष प्रोफेसर अनित्य गौरव, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन अग्रवाल, प्रोफेसर रोली मिश्रा, डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. क़मर इकबाल, डॉ. गौरव सिंह, फारसी विभागाध्यक्ष डॉ. गुलाम नबी अहमद, अन्य कार्मिक, और विभागीय शोध छात्र उपस्थित रहे। यह सेमिनार हॉल उर्दू विभाग में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और समृद्ध करने में मदद मिलेगी।

Also Click : Lucknow : रक्षाबंधन पर्व पर मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow