Lucknow : स्कूल गेम्स फेडरेशन ने वेक्टर एक्स के साथ साइन किया एमओयू, स्कूली खिलाड़ियों को मुफ्त उपकरण मिलेंगे

दीपक कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 से फेडरेशन में बड़े बदलाव आए हैं। पहले प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं से जूझने वाली संस्था अब युवा मामले एवं खेल मंत्रालय

Nov 7, 2025 - 22:23
 0  40
Lucknow : स्कूल गेम्स फेडरेशन ने वेक्टर एक्स के साथ साइन किया एमओयू, स्कूली खिलाड़ियों को मुफ्त उपकरण मिलेंगे
Lucknow : स्कूल गेम्स फेडरेशन ने वेक्टर एक्स के साथ साइन किया एमओयू, स्कूली खिलाड़ियों को मुफ्त उपकरण मिलेंगे

लखनऊ में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सॉकर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते से देशभर की राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिताओं में खेल उपकरणों की गुणवत्ता और मानक मजबूत होंगे। वेक्टर एक्स अब फेडरेशन की सभी राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल के लिए उपकरण और गेंदें मुफ्त उपलब्ध कराएगा। साथ ही डनलप टेनिस और स्क्वैश में गेंदों का पार्टनर बनेगा। यह समझौता दो साल के लिए है, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकेगा।फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि हर साल फेडरेशन 44 खेलों में 256 से ज्यादा राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। इनमें तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के 60,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। वेक्टर एक्स के सहयोग से स्कूली एथलीटों को विश्वस्तरीय उपकरण मिलेंगे, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें। इस साल उत्तर प्रदेश में सात राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिनकी सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।

दीपक कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 से फेडरेशन में बड़े बदलाव आए हैं। पहले प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं से जूझने वाली संस्था अब युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से पारदर्शी, डिजिटल और एथलीट-केंद्रित महासंघ के रूप में मान्यता पा चुकी है। फेडरेशन ने देश का पहला ऐसा काम किया कि सात महीनों में 2011 से अब तक के पांच लाख से ज्यादा प्रमाणपत्र डिजी लॉकर पर अपलोड कर दिए। अब नई प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र सात दिनों में उपलब्ध होंगे। स्वचालित प्रबंधन प्रणाली से परिणाम और प्रमाणपत्र जल्दी तैयार होते हैं।आधार से जुड़ा पंजीकरण और बायोमेट्रिक सत्यापन से खिलाड़ियों की आयु और पहचान की जांच पारदर्शी तरीके से होती है। पहली बार आयोजकों को डेढ़ करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई। खेल नियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया, जिसकी सराहना राष्ट्रीय खेल महासंघों से मिली।

सॉकर इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन के साथ साझेदारी से खुशी हो रही है। यह भारत का सबसे बड़ा स्कूली खेल महासंघ है। यह सहयोग युवा प्रतिभाओं को मजबूत करेगा और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा। यह समझौता भारतीय युवाओं को भविष्य के चैंपियन बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुक्तेश सिंह बंदेशा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव, संयुक्त निदेशक विष्णुकांत पांडेय और दोनों संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow