Lucknow : सिंगापुर यूपी में निवेश के लिए उत्साहित, जेवर एयरपोर्ट निवेशकों की पहली पसंद: हाई कमिश्नर साइमन वोंग

साइमन वोंग ने कहा कि सिंगापुर यूपी में निवेश की संभावनाओं से बहुत उत्साहित है। राज्य की कंपनियां अवस्थापना विकास, तेज औद्योगिक प्रगति, व्यापार में आसानी और

Nov 7, 2025 - 22:20
 0  27
Lucknow : सिंगापुर यूपी में निवेश के लिए उत्साहित, जेवर एयरपोर्ट निवेशकों की पहली पसंद: हाई कमिश्नर साइमन वोंग
Lucknow : सिंगापुर यूपी में निवेश के लिए उत्साहित, जेवर एयरपोर्ट निवेशकों की पहली पसंद: हाई कमिश्नर साइमन वोंग

लखनऊ में भारत में सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वोंग ने इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार के साथ उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच निवेश के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।

साइमन वोंग ने कहा कि सिंगापुर यूपी में निवेश की संभावनाओं से बहुत उत्साहित है। राज्य की कंपनियां अवस्थापना विकास, तेज औद्योगिक प्रगति, व्यापार में आसानी और बेहतर कनेक्टिविटी से आकर्षित हैं। उन्होंने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सिंगापुर निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बताया। यहां डेटा सेंटर, विमान रखरखाव, ठोस कचरा प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और लिथियम-आयन बैटरी निर्माण जैसी परियोजनाओं में रुचि है। एयरपोर्ट के आसपास तेज विकास इसे वैश्विक निवेश का केंद्र बना रहा है।दीपक कुमार ने सिंगापुर की रुचि का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूपी सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर मदद करेगी। साथ ही सिंगापुर हाई कमीशन से यूपी के युवाओं को वहां नौकरी के अवसर देने का अनुरोध किया।

बैठक में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी और फॉरेन डेस्क के अधिकारी भी मौजूद थे।

Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow