Lucknow : समाज कल्याण विभाग के सर्वोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, जेईई में 11 छात्र सफल और प्रीति ने किया एडवांस्ड क्वालिफाई

विभाग के उप निदेशक जे. राम ने बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान स्थित सर्वोदय विद्यालय को एक्स नवोदयन फाउंडेशन और टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से जेईई और नीट की मुफ्त तैयारी के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में तैयार किया गया है। इस साल यहां के

By INA News Desk
Jun 1, 2026 - 22:55
21 Views
Lucknow : समाज कल्याण विभाग के सर्वोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, जेईई में 11 छात्र सफल और प्रीति ने किया एडवांस्ड क्वालिफाई
Lucknow : समाज कल्याण विभाग के सर्वोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, जेईई में 11 छात्र सफल और प्रीति ने किया एडवांस्ड क्वालिफाई

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस, एडवांस्ड और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस बड़ी कामयाबी पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विभाग के उप निदेशक जे. राम ने बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान स्थित सर्वोदय विद्यालय को एक्स नवोदयन फाउंडेशन और टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से जेईई और नीट की मुफ्त तैयारी के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में तैयार किया गया है। इस साल यहां के कुल 11 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस परीक्षा पास की है। इनमें मड़िहान की छात्रा दामिनी पटेल, अंवाला वर्मा, सृष्टि, शिवानी और रागनी ने सफलता हासिल की है, जबकि प्रीति ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही प्रीति और दामिनी का चयन आईआईटी मंडी के बीबीए व एमबीए कोर्स के लिए भी हुआ है। इनके अलावा देवरिया के विकास यादव व अंकित सिंह, बाराबंकी के अभिषेक मिश्रा, बस्ती के अमित कुमार और मिर्जापुर के ऋषिकेश भारती ने भी जेईई मेंस में सफलता का परचम लहराया है।

बोर्ड परीक्षाओं में भी इन विद्यालयों के बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। गाजियाबाद के निडौरी स्थित सर्वोदय विद्यालय की छात्रा अंजली पुंडीर और अंशिका ने जिले में क्रमशः चौथा और छठा स्थान हासिल किया। इस शानदार सफलता के लिए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ ने उन्हें क्रमशः 31 हजार और 21 हजार रुपये, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए कक्षा 6 से 12 तक के कुल 103 आवासीय सर्वोदय विद्यालय चलाए जा रहे हैं, जहां मुफ्त पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow