Lucknow : श्रमिकों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस विशेष कार्यक्रम में चालीस वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण मलिक, डॉक्टर केएल डांगे, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजना पाण्डेय और होम्योपैथी फिजीशियन डॉक्टर पी

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 21:51
39 Views
Lucknow : श्रमिकों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Lucknow : श्रमिकों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लखनऊ में श्रमिकों के लिए एक समेकित जन-कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ के नादर गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आर्यन चैरिटेबल ट्रस्ट में अपर श्रमायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर एक जरूरतमंद श्रमिक तक पहुंचाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

इस विशेष कार्यक्रम में चालीस वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण मलिक, डॉक्टर केएल डांगे, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजना पाण्डेय और होम्योपैथी फिजीशियन डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद सभी को मुफ्त परामर्श और दवाइयां भी बांटी गईं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए।

इसके अलावा ब्लॉक-माल, मोहनलालगंज और काकोरी में भी विशेष कैंप लगाकर श्रमिकों के नए पंजीकरण, पुराने कार्डों के नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना के बारे में विस्तार से समझाया। कारखाना प्रभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र सिंह और पंकज कुमार शुक्ला ने अपना विशेष सहयोग दिया। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए श्रमिक कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement