Lucknow : गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड करने की शिकायत गन्ना किसान टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं- गन्ना विभाग
गन्ना विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने संबंधी प्रकरण में विधि मान्य व संगत नि
- किसान की लिखित सहमति प्राप्त करने के बाद ही गन्ना तौल की कार्यवाही की जाए
- चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति में कठिनाई आने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगीं
लखनऊ : प्रदेश की कुछ चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को दी जाने वाली गन्ना आपूर्ति पर्ची पर अंकित प्रजाति को डिग्रेड कर गन्ना खरीद करने की जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर पर भी प्राप्त हुई है। गन्ना विभाग ने इसको संज्ञान में लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि किसानों की लिखित सहमति के बिना गन्ना पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करने वाली चीनी मिलों के विरूद्ध कड़ी की जाएगी।
गन्ना विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने संबंधी प्रकरण में विधि मान्य व संगत नियमों के अनुरूप जांच करा कर किसान द्वारा लाएगए गन्ने को चीनी मिल द्वारा डिग्रेड वैरायिटी में परिवर्तित कर गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसान की लिखित सहमति अनिवार्य रूप से ली जाए तथा चीनी मिलें किसान द्वारा आपूर्ति हेतु लाए गए गन्ने को किसी भी हालत में वापस न किया जाए। इसके अलावा किसानों को संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लिखित सहमति के उपरांत ही चीनी मिलें तौल की कार्यवाही करे।
गन्ना विभाग ने किसानों से अपील किया है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायिटी में परिवर्तित करने संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री हेल्पलाइन नं0 188-121-3203 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अलावा गन्ना कृषकों को प्रजाति परिवर्तन हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाए जिससे भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। गन्ना विभाग ने यह भी निर्देश दिए है कि किसानों की शिकायत पर विभाग कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही पर्ची डिग्रेड कर गन्ना खरीद पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर
What's Your Reaction?











