Lucknow : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को शुभकामनाएं दी

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी का पूजनीय स्थान है। नारी शक्ति का एक रूप है। इस पर्व पर बहने भाई की कला

Aug 8, 2025 - 22:08
35 Views
Lucknow : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को शुभकामनाएं दी
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों खासतौर से बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की है।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी का पूजनीय स्थान है। नारी शक्ति का एक रूप है। इस पर्व पर बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपने मान-सम्मान एवं सुरक्षा की कामना करती हैं। यह पर्व नारी सम्मान देने एवं भाई-बहन के प्यार का पर्व है।

जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए कार्य रही है। रक्षाबंधन पर माताओं और बहनों को सरकार द्वारा निःशुल्क सरकारी बसों में यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री का नारीशक्ति के प्रति आदर सम्मान एवं संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर हमें नारी को शक्ति स्वरूपा मानते हुए उनका बंदन एवं अभिनन्दन करना चाहिए।

Also Click : Lucknow : सपा में A से अराजकता, B से भ्रष्टाचार, C से चोरी और D से दलाली : ओम प्रकाश राजभर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow