Lucknow : UPITEX 2026 से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री राकेश सचान

यूपीआईटेक्स 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा ओडीओपी तथा इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से किया जा रहा है, जिसे भारत स

Jan 23, 2026 - 23:18
 0  23
Lucknow : UPITEX 2026 से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री राकेश सचान
Lucknow : UPITEX 2026 से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री राकेश सचान

  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का चौथा संस्करण शुरू, 400 से अधिक प्रदर्शक ले रहे भाग
  • योगी सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य में एमएसएमई की बड़ी भूमिका, ओडीओपी ने बढ़ाया निवेश विश्वास

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को औद्योगिक निवेश और उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (UPITEX 2026) के चौथे संस्करण का शुभारंभ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इस पांच दिवसीय आयोजन का औपचारिक उद्घाटन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने किया।उद्घाटन अवसर पर सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अवनीश कुमार अवस्थी, पीएचडीसीसीआई यूपी स्टेट चैप्टर के को-चेयर राजेश निगम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ जोन के महाप्रबंधक राजेश कुमार, नाबार्ड लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार, बीएनआई लखनऊ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय तिवारी, पीएचडीसीसीआई के डीएसजी डॉ. जतिंदर सिंह, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक अतुल श्रीवास्तव तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य को प्राप्त करने में एमएसएमई क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश से शुरू हुई वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया, जिससे स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने ऐसे युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया, जो दक्ष होने के बावजूद पूंजी के अभाव में अपना कार्य शुरू नहीं कर पाते थे। सरकार द्वारा बैंक ऋण सुविधा को आसान बनाकर उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया है।मंत्री सचान ने कहा कि UPITEX केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि निवेश, विपणन और व्यापारिक नेटवर्किंग का प्रभावी मंच है, जिससे प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि यूपी दिवस के अवसर पर ओडीओपी की तर्ज पर “वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC)” की भी घोषणा की जाएगी, जिससे विभिन्न जिलों की स्थानीय पाक परंपराओं को भी पहचान और बाजार मिलेगा।

यूपीआईटेक्स 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा ओडीओपी तथा इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से किया जा रहा है, जिसे भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय का भी समर्थन प्राप्त है। एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जो स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने, एमएसएमई को मजबूत करने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने तथा निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।एक्सपो के अंतर्गत एक विशेष ऑटो एक्सपो भी आयोजित किया गया है, जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों एवं आधुनिक डिजाइनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही आगंतुकों को ऑन-साइट टेस्ट ड्राइव का अवसर भी उपलब्ध कराया गया है।

पीएचडीसीसीआई के डीएसजी डॉ. जतिंदर सिंह ने कहा कि UPITEX 2026 उद्योग, नीति और बाजार के बीच सार्थक संवाद का मंच है, जहां प्रदर्शकों और खरीदारों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश तेजी से एक भरोसेमंद व्यापार और निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। पीएचडीसीसीआई यूपी स्टेट चैप्टर के को-चेयर राजेश निगम ने कहा कि इस एक्सपो का उद्देश्य एमएसएमई, स्टार्टअप्स और पारंपरिक उद्योगों को नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना है और पहले दिन मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया इसकी सफलता का संकेत है।

एक्सपो को पहले दिन से ही व्यापक जनसमर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने सहभागिता की तथा खरीदारों, वितरकों एवं उद्योग हितधारकों द्वारा कई व्यावसायिक क्वेरी प्राप्त हुई हैं। आयोजकों द्वारा उद्योग जगत, व्यापार पेशेवरों एवं आमजन को 24 से 27 जनवरी 2026 तक शेष दिनों में यूपीआईटेक्स 2026 का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow