Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मेला क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा की

मंत्री शर्मा ने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त और स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को मार्ग, घाट, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा

By INA News Desk
Jan 12, 2026 - 22:37
33 Views
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मेला क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा की
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मेला क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा की

  • साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, रैन बसेरा व अलाव व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
  • भीड़ प्रबंधन व साइनेज पर विशेष जोर, समन्वय से कार्य करने के निर्देश
  • रेहड़ी-पटरी वाले मेला व त्योहार की आत्मा, अतिक्रमण के नाम पर न हटाएं: मंत्री
  • श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री ए के शर्मा

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर मेला क्षेत्र की तैयारियों का गहन जायजा लिया। बैठक में मंत्री शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।मंत्री शर्मा ने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त और स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को मार्ग, घाट, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए सभी प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।मंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि मेला एवं त्योहार रेहड़ी-पटरी वालों की आजीविका के प्रमुख साधन हैं, इसलिए अतिक्रमण के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से हटाया न जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे, ताकि आजीविका और व्यवस्था—दोनों में संतुलन बना रहे।बैठक में मेलाधिकारी ऋषिराज ने जानकारी दी कि 10 जनवरी तक लगभग एक करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। 14 से 18 जनवरी के बीच सर्वाधिक दबाव रहने की आशंका के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, सभी कनेक्शन दिए जा चुके हैं और कैंपों में पेयजल की कोई समस्या नहीं है।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में मेलाधिकारी ने बताया कि त्रिवेणी और गंगा नाम से दो बड़े अस्पताल स्थापित किए गए हैं, जिनमें एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध है। अब तक 31,651 ओपीडी पंजीकरण हो चुके हैं। मेला क्षेत्र में 80 एम्बुलेंस तैनात हैं तथा 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रमुख स्नान पर्वों के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए एसपी मेला ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम, अग्निशमन व्यवस्था और साइबर क्राइम सुरक्षा की विस्तृत जानकारी मंत्री जी को दी।मंत्री शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक मेला अनुभव प्रदान किया जाए। बैठक के पश्चात मंत्री शर्मा ने आई ट्रिपल सी का भी निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस इस दौरान मेलाधिकारी ऋषिराज, विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एम डी शंभू कुमार एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement