Maha Kumbh 2025: CM Yogi ने किया संगम नोज का स्थलीय निरीक्षण, पूरी घटना की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने यहां महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला से जुड़े अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और श्रद्धालुओं के साथ भी संवाद किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक स्वर में महाकुम्भ (Maha Kumb...

Feb 1, 2025 - 23:14
 0  15
Maha Kumbh 2025: CM Yogi ने किया संगम नोज का स्थलीय निरीक्षण, पूरी घटना की ली जानकारी

सार-

  • प्रयागराज (Prayagraj) दौरे पर मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर घटी घटना को जानने संगम नोज पहुंचे CM Yogi 
  • मेला से जुड़े अधिकारियों से ली घटना की विस्तृत जानकारी, बसंत पंचमी पर्व को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • CM Yogi ने संगम नोज पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी किया संवाद, श्रद्धालु बोले- सरकार की व्यवस्थाएं शानदार 
  • संगम नोज पर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, हर हर महादेव और गंगा मइया की जय के जयकारे लगाकर सीएम का किया स्वागत  

By INA News Maha Kumbh Nagar.

CM Yogi शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे और हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे संगम नोज पहुंचे, जहां मौनी अमावस्या को अमृत स्नान पर्व के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी।मुख्यमंत्री ने यहां महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला से जुड़े अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और श्रद्धालुओं के साथ भी संवाद किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक स्वर में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के लिए योगी सरकार द्वारा की गईं व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचने पर CM Yogi सबसे पहले संगम नोज पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल देखा, जहां मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। मेलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना के वक्त क्या हुआ था और किस तरह से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की जानकारी लेने के बाद  मुख्यमंत्री ने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर यहां की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

  • श्रद्धालुओं से भी किया संवाद

घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। वह बैरीकेडिंग के बहुत करीब जाकर श्रद्धालुओं से मिले और हाल चाल पूछा। मुख्यमंत्री योगी को अपने करीब पाकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर था।श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम और गंगा मइया की जय जैसे जयकारों से CM Yogi का अभिनंदन किया। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने तेज स्वर में मुख्यमंत्री के द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्तम बताया।उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री दुख जता चुके हैं और अपने वक्तव्य के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे और बात करते करते उनका गला रुंध गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow