Maha Kumbh 2025: पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम के नारे, हर हर गंगे के उदघोष से गूंजा महाकुम्भ (Maha Kumbh)

अयोध्या के प्रमुख संत और रघुवंश संकल्प सेवा के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह दल पश्चिम बंगाल से महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आया है। आसनसोल...

Feb 23, 2025 - 23:03
 0  56
Maha Kumbh 2025: पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम के नारे, हर हर गंगे के उदघोष से गूंजा महाकुम्भ (Maha Kumbh)

सार-

  • महाकुम्भ (Maha Kumbh)नगर में एकत्र हुए आसनसोल से आए 2000 श्रद्धालु
  • सीएम योगी (Yogi) से प्रभावित होकर प्रयागराज आए पश्चिम बंगाल के लोग, यूपी सरकार का आयोजन देख हो गए दंग
  • 40 बसों में सवार होकर पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे युवा और बुजुर्ग
  • संतों के साथ मंत्रोच्चार के बीच किया पवित्र स्नान
  • संगम की रेत पर किया राम नाम का जप, अपने पितरों की मुक्ति के लिए मां गंगा से की प्रार्थना
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) पर अपनी ही CM के विचारों के उलट पश्चिम बंगाल के लोगों में पवित्र स्नान के लिए जबरदस्त उत्साह
  • श्रद्धालु बोले, 60 करोड़ लोग आए प्रयागराज, तो हम क्यों पीछे रहते

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में महाशिवरात्रि से पहले संगम की रेत पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। एक ओर जहां 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम की त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर इतिहास रच दिया, वहीं दूसरी ओर यहां एकत्र पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के जय श्री राम के उदघोष से पूरा महाकुम्भ (Maha Kumbh)नगर गूंज उठा। श्रद्धालु हर हर गंगे, बम बम भोले का जयकारा लगाते रहे।

अभी महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर टिप्पणी करने वाली CM ममता बनर्जी के बयान के उलट पश्चिम बंगाल की जनता में पवित्र त्रिवेणी स्नान को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से 2000 श्रद्धालुओं का यह विशाल दल 40 बसों में सवार होकर संगम की पावन रेत पर एकत्र हुआ। इसी के साथ यहां श्रद्धालुओं ने प्रमुख संतों के साथ संगम में पवित्र स्नान भी किया। इसके बाद संतों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राम नाम का जप भी किया। 

  • मंत्रोच्चार के बीच संगम में पुण्य स्नान

अयोध्या के प्रमुख संत और रघुवंश संकल्प सेवा के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह दल पश्चिम बंगाल से महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आया है। आसनसोल से यहां महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतों के साथ मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पुण्य स्नान भी किया है।

Also Read: Agra News: ताज के पार्श्व में हुआ वडालीस की धमाकेदार प्रस्तुति, अमीर ख़ुसरो की छाप तिलक भी प्रस्तुत की

पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे दल के आयोजक मंडल के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद के अनुसार महाकुम्भ (Maha Kumbh) की महायात्रा हमारे लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस महाआयोजन की तैयारी सभी श्रद्धालु कई दिनों से कर रहे थे। यह दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समागम है। जिसे देखने के लिए हम सभी उत्साहित थे।

  • विशेष यज्ञ और हवन का आयोजन

उत्तर प्रदेश के CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने जिस सफलता के साथ प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का इतना बड़ा आयोजन किया है, वैसा इस देश में कोई दूसरा CM नहीं कर सकता। सीएम योगी (Yogi) के कार्यों से प्रभावित होकर ही पश्चिम बंगाल के लोग बड़ी संख्या में यहां आए और अपनी आंखों से दुनिया का सबसे बड़ा मेला देखा। इस दौरान विशेष यज्ञ और हवन का आयोजन भी किया। जिसमें पश्चिम बंगाल के साथ साथ देश के कई राज्यों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

  • पितरों की मुक्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना

पश्चिम बंगाल से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की मुक्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना भी की। महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की टिप्पणी के विपरीत, वहां के नागरिकों में इस धार्मिक आयोजन के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब 60 करोड़ लोग प्रयागराज पहुंच कर पवित्र स्नान कर रहे हैं, तो हम क्यों न आएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow