Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों संग होगा 'संस्कृति का महाकुम्भ (Maha Kumbh)'

संगम सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज की तरफ से अहिल्या बाई होल्कर मंच पर शबरी की प्रतीक्षा नाट्य प्रस्तुति होगी। इसका निर्देशन सुबोध कुमार सिंह ने किया है। वहीं भोपाल ...

Feb 23, 2025 - 22:15
 0  55
Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों संग होगा 'संस्कृति का महाकुम्भ (Maha Kumbh)'

सार-

  • पुणे की सुचेता भिड़े चापेकर प्रस्तुत करेंगी ओडिसी नृत्य 
  • सोमवार को संस्कृति ग्राम, गंगा-यमुना, त्रिवेणी व अहिल्या बाई होल्कर पंडाल पर भी होंगे विविध आयोजन
  • रामायण,  रामलीला, शबरी की प्रतीक्षा आदि नाट्ट्य प्रस्तुति भी होगी 
  • कथक, भरतनाट्यम, भजन, लोकगायन-लोकनृत्य से भी सजेगी महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सांझ 

By INA News Lucknow- Maha Kumbh Nagar.

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान है। इसके पहले सोमवार को बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों संग 'संस्कृति का महाकुम्भ (Maha Kumbh)' होगा। संस्कृति ग्राम, गंगा-यमुना पंडाल, त्रिवेणी पंडाल व अहिल्या बाई होल्कर पंडाल समेत सभी मंचों पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कहीं सुरों की सरिता तो उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य की बयार बहेगी। कहीं रामलीला का मंचन होगा तो कहीं शबरी की प्रतीक्षा को दर्शाएंगे कलाकार। यहां उत्तर प्रदेश की अनेक संस्कृतियों संग देश की संस्कृतियों का भी समागम होगा। कथक, भरतनाट्यम, भजन, लोकगायन-लोकनृत्य से भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सांझ सजेगी।

  • संस्कृति ग्राम व गंगा पंडालः मोहित चौहान के गीतों का छाएगा जादू

सोमवार को संस्कृति ग्राम में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों में श्रोता 'आनंद गंगा' की डुबकी लगाएंगे। वहीं गंगा पंडाल में पुणे की सुचेता भिड़े चापेककर ओडिसी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी।

Also Read: Maha Kumbh 2025: विश्व के आधे से अधिक सनातन धर्मावलंबी लगा चुके है महाकुम्भ (Maha Kumbh) में डुबकी : CM

पश्चिम बंगाल के आनिंदो चटर्जी को भी योगी सरकार मंच मुहैया करा रही है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सांझ में वे अपने तबला वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। गंगा पंडाल पर ही उत्तर प्रदेश की अपर्णा यादव भजनों की प्रस्तुति देंगी।   

  • अहिल्या बाई होल्कर मंचः शबरी की प्रतीक्षा और रामलीला का मंचन देख सकेंगे दर्शक

संगम सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज की तरफ से अहिल्या बाई होल्कर मंच पर शबरी की प्रतीक्षा नाट्य प्रस्तुति होगी। इसका निर्देशन सुबोध कुमार सिंह ने किया है। वहीं भोपाल के लिटिल बैल थियेटर की ओर से रामायण की प्रस्तुति होगी। मथुरा के खेमचंद्र यदुवंशी व उनकी टीम रामलीला का मंचन करेगी। इस मंच पर ही पंडित धर्मराज मिश्र, लखनऊ की डॉ. विनीता सिंह का भजन गायन होगा। साथ ही जौनपुर की साधनी सुदामा भजन व लोकगायन की प्रस्तुति देंगी। 

  • यमुना पंडालः शाम चार से रात्रि 8 बजे तक होंगे लोकगायन व लोकनृत्य की प्रस्तुतियां

सोमवार को यमुना पंडाल पर भी अनेक कार्यक्रम होंगे। यहां शाम चार से रात्रि 8 बजे तक लोकगायन व लोकनृत्य से जुड़ीं विविध प्रस्तुतियां होंगी। इस मंच पर प्रयागराज के लोक कलाकार अभयराज यादव, मीरजापुर की रेखा रानी गौड़, प्रयागराज के जगदीश यादव, चंदौली के घनश्याम शुक्ला, मेरठ की रुचिका सिंह, मीरजापुर की कल्पना गुप्ता, गोरखपुर के अनिकेत का लोकगायन होगाा। वहीं लखनऊ की ऋचा जोशी लोकनृत्य के जरिए दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से भावविभोर करेंगी।  

  • बिरसा मुंडा पंडाल त्रिवेणी मंचः कथक, भरतनाट्यम लोकनृत्य से भारतीय संस्कृति का होगा दीदार

त्रिवेणी मंच पर भी भारतीय संस्कृति की बयार बहेगी। यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कानपुर के शुभम वाजपेयी तालवाद्य वृंद वादन करेंगे तो लखनऊ के ज्ञानेंद्र दत्त वाजपेयी का भरतनाट्यम होगा। लखनऊ की डॉ. पूनम श्रीवास्तव का लोकगायन इस मंच पर होगाा, जबकि कानपुर की डॉ. संगीता श्रीवास्तव का कथक व लखनऊ के डॉ. मनोज मिश्र तालवाद्य वृंदवादन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow