Maha Kumbh 2025: विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा

Maha Kumbh में शिरकत करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी यहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हैं। अमेरिका के हवाई से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि इतने अधिक लोग...

Jan 30, 2025 - 21:45
 0  15
Maha Kumbh 2025: विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा

सार-

  • Maha Kumbh में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचे विदेशी तीर्थ यात्रियों ने व्यक्त किये अपने विचार
  • Maha Kumbh में मनुष्यों का महासागर देख विदेशी भी चकराए, कहा- ये अकल्पनीय है, सुरक्षित और पवित्र है Maha Kumbh 2025
  • योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की विदेशी श्रद्धालुओं ने की प्रशंसा
  • विदेशियों ने की Maha Kumbh की व्यवस्था में जुटे सभी कर्मचारियों की तारीफ, बताया अनुशासित और दक्ष
  • यूएसए, रूस और सेंट्रल एशिया से बड़ी संख्या में विदेशी तीर्थयात्रियों ने Maha Kumbh में लगाई है पुण्य की डुबकी

By INA News Maha Kumbh Nagar.

प्रयागराज में आयोजित Maha Kumbh 2025 आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है। सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी Maha Kumbh की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है।

  • अमेरिका से आए श्रद्धालु ने बताया 'अविश्वसनीय'

Maha Kumbh में शिरकत करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी यहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हैं। अमेरिका के हवाई से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि इतने अधिक लोग एक साथ एकत्रित होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हुए हैं। इतनी विशाल संख्या में लोगों और यहां के बुनियादी ढांचे को देखते हुए, यह अविश्वसनीय है कि सरकार इसे इतनी कुशलता से संचालित कर पा रही है। हर कोई एक-दूसरे की सहायता करता दिख रहा है।

  • यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव

फ्लोरिडा, अमेरिका से आईं मारिया ने कहा कि वह 12 साल पहले भी कुंभ मेले में आई थीं और इस अनुभव ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे इसे फिर से देखने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव है।मैं पिछले 26 वर्षों से हर साल भारत आती हूं और यहां की संस्कृति से प्रेम करती हूं। पुलिस प्रशासन ने जिस तरह भीड़ को संभाल रखा है, वह प्रशंसनीय है।

  • यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र

रूस के मॉस्को से आईं जूलिया ने कहा कि हम पहली बार Maha Kumbh में आए हैं और यहां की व्यवस्था से बहुत प्रभावित हैं। यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र है। इतने विशाल आयोजन को जिस प्रकार प्रशासन ने व्यवस्थित किया है, वह अविश्वसनीय है।

  • महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई

अल्माटी, कजाकिस्तान से आईं अलेना ने कहा कि यह मेरा सपना था कि मैं कुंभ मेले में आऊं। मैं महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई और इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं पंजाब के पठानकोट से आईं अंजू ने कहा कि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

बता दें कि CM Yogi के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस विराट आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। Maha Kumbh के दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम तट पर स्नान करने के लिए उमड़ रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने में प्रशासन ने जिस दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। सरकार ने Maha Kumbh के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया है। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। सरकार द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि न केवल भारतीय श्रद्धालु बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow