Maha Kumbh 2025: वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

Maha Kumbh में प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के लिए शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिये मेला क्षेत्र में 200 वाटर एटीएम (Water ATM

Jan 30, 2025 - 22:31
 0  23
Maha Kumbh 2025: वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

सार-

  • मेला में 200 से अधिक वाटर एटीएम (Water ATM), उपलब्ध करवा रहे हैं प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी 
  • सेंसर बेस्ड मॉनिटरिंग से हो रही है वाटर एटीएम (Water ATM) की निगरानी
  • जन निगम नगरीय के ऑपरेटर कर रहे हैं वाटर एटीएम (Water ATM) का संचालन  

By INA News Maha Kumbh Nagar.

प्रयागराज में सनातन के महापर्व Maha Kumbh का आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु Maha Kumbh में संगम स्नान करने हर दिन आ रहे हैं। Maha Kumbh में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन और अन्य सभी विभाग व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करवाने में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में यूपी जल निगम नगरीय ने श्रद्धालुओं को पीने के लिए आरओ वाटर उपलब्ध करवाने को 200 वाटर एटीएम (Water ATM) लगाए हैं। इन वाटर एटीएम (Water ATM) से Maha Kumbh आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह शुद्ध आरओ वाटर उपलब्ध करवाया जा रहा है और वो भी बिल्कुल मुफ्त। इस सुविधा से श्रद्धालु काफी संतुष्ट हैं और सरकार व मेला प्रशासन का आभार जता रहे हैं। 

  • बटन दबाते ही मिल रहा है वाटर एटीएम (Water ATM) से फ्री आरओ वाटर

Maha Kumbh में प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के लिए शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिये मेला क्षेत्र में 200 वाटर एटीएम (Water ATM) लगाए गये हैं। इन वाटर एटीएम (Water ATM) से श्रद्धालु पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर पीने के लिए ले सकते हैं। ये वाटर एटीएम (Water ATM) पूरे मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टर और मंदिरों के पास लगाए गये हैं।

Also Read: Lucknow News: 'बुनियादी शिक्षा में योगी सरकार की बड़ी छलांग, बच्चों की पढ़ाई और गणना क्षमता में अभूतपूर्व सुधार'

वाटर एटीएम (Water ATM) के बारे में बताते हुए जन निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि वाटर एटीएम (Water ATM) को लेकर शुरूआत में आ रही सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कर दिया गया है। अब श्रद्धालु केवल बटन दबा कर पूरी तरह मुफ्त आरओ वाटर अपनी बोतलों या बर्तनों में ले सकते हैं। 

  • प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी उपलब्ध करवा रहा है वाटर एटीएम (Water ATM)

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले मेला प्रशासन ने वाटर एटीएम (Water ATM) के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था लेकिन अब आरओ वाटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वाटर एटीएम (Water ATM) पर ऑपरेटर बैठते हैं जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं। वाटर एटीएम (Water ATM) में आने वाली तकनीकी खराबी की सेंसर के माध्यम से निगरानी हो रही है। किसी भी तरह की समस्या आने पर जल निगम के टेक्निशियन तत्काल दूर करते हैं। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम (Water ATM) से प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। 

  • अमृत स्नान और स्नान पर्वों की विशेष तैयारी

मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी को लगभग 46 हजार लीटर पानी वाटर एटीएम (Water ATM) से उपलब्ध करवाया गया था। वहीं, मौनी अमावस्या पर भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया गया। अब बसंत पंचमी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। लक्ष्य है कि किसी को पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठा रहे श्रद्धालुओं ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से उन्हें पानी की बोतल खरीदने की आवश्यकता नहीं रह गई और पूरी तरह निशुल्क पीने का पानी मिल प रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow