Maha Kumbh 2025: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान

स्नान के बाद CM डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, "आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मि...

Feb 13, 2025 - 22:28
 0  21
Maha Kumbh 2025: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान

सार-

  • CM डॉ. माणिक साहा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
  • गंगा मैया से की त्रिपुरा की शांति और समृद्धि की प्रार्थना

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 के पावन अवसर पर त्रिपुरा के CM डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अपने परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। CM ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) का अविस्मरणीय अनुभव

स्नान के बाद CM डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, "आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।"

Also Read: Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

उन्होंने आगे बताया कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) की आध्यात्मिक ऊर्जा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से अनुभव करना उनके लिए विशेष रहा।

  • त्रिपुरा की समृद्धि और शांति की कामना

CM डॉ. साहा ने बताया कि उन्होंने माँ गंगा से त्रिपुरा राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow