Maha Kumbh 2025: आप भी जा रहे हैं बसंत पंचमी स्नान के लिए, जान लीजिए कहाँ से किस पुल पर जाना है, देखें पूरी लिस्ट

श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन-11 चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया ग...

By INA News Desk
Feb 2, 2025 - 22:48
39 Views
Maha Kumbh 2025: आप भी जा रहे हैं बसंत पंचमी स्नान के लिए, जान लीजिए कहाँ से किस पुल पर जाना है, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यांश-

  • बसंत पंचमी स्नान को लेकर मेला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
  • सीएम योगी के निर्देश पर पूरी तरह से मुस्तैद है मेला प्रशासन
  • विभिन्न मार्गों पर जाने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से साझा की जानकारी

By INA News Maha Kumbh Nagar.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है। अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 28 खुला है। संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं। वहीं झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल न. 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नम्बर 27 व 29 खुले हैं।

Also Read: Ayodhya Murder Case: नग्न अवस्था में मिला लापता युवती का शव, सपा सांसद अवधेश रोए तो भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन-11 चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनाई गई है। बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा। हर प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी को लगाया गया है।

एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है। अस्थायी बस स्टेशन सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए बस संचालन के इंतजाम किए गए हैं। रात में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसें झूंसी में पार्क की जाएंगी। अन्दावा से सरस्वती द्वार और सहसों के लिए शटल बसें संचालित होंगी। जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न होने पाए। तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow