Maha Kumbh 2025: योगी सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्था से संत समाज प्रसन्न, CM Yogi के नेतृत्व में महाकुम्भ का हो रहा भव्य आयोजन
महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियों ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की भव्यता को दर्शाया है। CM Yogi के नेतृत्व...

सार-
- महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने की CM Yogi के प्रयासों की प्रशंसा
- कहा- राजनैतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 में प्रदेश सरकार की गई व्यवस्थाओं की कर रहे निन्दा
By INA News Maha Kumbh Nagar.
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Maha Kumbh) 2025 को लेकर CM Yogi की भव्य तैयारियों और कुशल प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हो रही है। संत समाज, अखाड़ा परिषद और श्रद्धालु उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण से अत्यंत प्रसन्न हैं। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने CM Yogi के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के कारण महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन दिव्य और भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दक्षता और प्रदेश प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था के कारण सभी अखाड़े और पूज्य संत मौनी अमावस्या पर अमृत-स्नान कर सके।
- आलोचकों को दिया जवाब
उन्होंने सनातन के विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि राजनैतिक विद्वेष रखकर भारतीय संस्कृति के उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की जीवन्त अभिव्यक्ति कुम्भ के आध्यात्मिक वैशिष्ट्य को अनुभूत नहीं किया जा सकता।
राजनैतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की निन्दा कर रहे हैं, जो सर्वथा राजनैतिक स्वार्थ से प्रेरित है।
- भव्य आयोजन से विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचार
महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियों ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की भव्यता को दर्शाया है। CM Yogi के नेतृत्व में सरकार ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को एक सुव्यवस्थित, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार को धन्यवाद
आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, CM Yogi और उत्तर प्रदेश सरकार को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों की अभिरक्षा का अनुपम उदाहरण है।
- बसंत पंचमी पर होगा भव्य अमृत-स्नान
मौनी अमावस्या के बाद अब बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर होने वाले अमृत-स्नान में सभी अखाड़े पूर्व निर्धारित क्रम के अनुसार सम्मिलित होंगे। संत समाज ने इस दिव्य और अलौकिक महाकुंभ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
What's Your Reaction?






