Hardoi News: एसपी की बड़ी कार्यवाही- लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को किया निलंबित। 

महिला उत्पीडन/अपराधों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच...

By INA News Desk
Oct 27, 2024 - 14:34
266 Views
Hardoi News: एसपी की बड़ी कार्यवाही- लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को किया निलंबित। 

हरदोई। थाना सुरसा हरदोई में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य (पीएनओ-234114564) द्वारा महिला उत्पीडन/अपराधों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच मात्र औपचारिकता पूर्ण तरीके से कर सरसरी आख्या प्रेषित किए जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित का दिया है। 

Also Read- अब America चलाएगा Hardoi में बनी 'रिवॉल्वर(Revolver)', 'Made In India' से दुश्मनों के हौसले होंगे पस्त

जिसकी प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी संडीला को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow