Sambhal Government land scams: 100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के कथित घोटाले में सम्भल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन

Jul 2, 2026 - 10:51
131 Views
Sambhal Government land scams: 100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा
100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के कथित घोटाले में सम्भल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे खरीद-फरोख्त और व्यावसायिक उपयोग के जरिए करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच में सामने आया कि सम्भल-मुरादाबाद मार्ग स्थित बहुमूल्य सरकारी भूमि पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जा कराया गया। आरोप है कि तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया, जिससे सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई। पुलिस का कहना है कि राजकुमार गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए न्यायालय में भ्रामक शपथ पत्र प्रस्तुत किए और सरकारी भूमि को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल कराने में भूमिका निभाई। इस मामले में थाना कोतवाली सम्भल में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 409 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Also Read- Guna Crime News: गुना में मामूली बात पर मर्डर, बाइक का एक्सीलेटर तेज करने पर टैक्सी ड्राइवर ने युवक के सीने में घोंपा चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow