Hardoi: हरदोई में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाईवे पर गिरे तार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग। 

Hardoi samachar: हरदोई में लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे 731 पर बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनते-बनते रह गई। नानकगंज झाले के पास...

Jul 7, 2025 - 14:41
79 Views
Hardoi: हरदोई में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाईवे पर गिरे तार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग। 
सुहेल खान

Hardoi News: हरदोई में लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे 731 पर बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनते-बनते रह गई। नानकगंज झाले के पास फीडर-1 की लाइन में ब्लास्ट के बाद बिजली का तार चलती सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आग लग गई और हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान कई बार धमाके भी हुए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट के साथ ही तार नीचे गिरा और चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने तत्काल मौके की स्थिति को देखते हुए पावर हाउस में बार-बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद कई लोग दौड़ते हुए पावर हाउस पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद कराई, तब जाकर हालात काबू में आए।

हरदोई के धन्नू पुरवा निवासी सुहेल खान, जो हाईवे किनारे वर्कशॉप चलाते हैं, ने बताया कि ऐसी घटनाएं यहां अक्सर होती हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। ब्रजेश कुमार नामक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि जर्जर लाइन से बार-बार फॉल्ट होता है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन विभाग की अनदेखी पर अब लोग नाराज हैं। लोगों ने मांग की है कि फीडर-1 की खराब लाइन को तत्काल ठीक कर विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाया जाए।

Also Read-Hardoi News : जिला पंचायत अध्यक्ष ने CM योगी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लिया मार्गदर्शन, हरदोई में वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारी जोरों पर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow