Hardoi: बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर रामू गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण व गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत

Aug 11, 2026 - 18:09
10 Views
Hardoi: बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर रामू गिरफ्तार
बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर रामू गिरफ्तार

बेनीगंज। अपराध नियंत्रण व गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।​थाना बेनीगंज पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशों के क्रम में चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु०अ०सं० 252/2025 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त रामू पुत्र श्रीराम को बरगदिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

​पकड़ा गया अभियुक्त रामू, निवासी ग्राम पहला मजरा रायपुर, थाना बेनीगंज (जनपद हरदोई) का रहने वाला है। उस पर पूर्व से ही पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में ​उप-निरीक्षक (उ०नि०): ललित सैनी
​कांस्टेबल (का०): अश्वनी कुमार ​कांस्टेबल (का०): श्रीकान्त यादव शामिल रहे।

Also Read- Lucknow: सपा के नेता गांव-गांव घूमकर नौकरियां बेचते थे, वही अब पेपर लीक की बात कर रहे : राजभर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow