Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत के संबन्ध में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 14 दिसम्बर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय ....

Nov 20, 2024 - 18:20
41 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत के संबन्ध में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

हरदोई। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में  नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह  द्वारा दिनाँक 14 दिसम्बर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

नोडल अधिकारी द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Also Read- Hardoi News: सर्किल रेट के पुनर्निरधारण के सम्बन्ध में हुई बैठक।

उक्त बैठक में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार,नगर पालिका ई0ओ0 विनोद कुमार सोलंकी, यातायात उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, भारत संचार निगम से वीरेन्द्र कुमार, अरुणेश चन्द्रा, विद्युत विभाग  से उस्मान अली, सौरभ विश्वकर्मा, सूर्य कुमार,कुलदीप सिंह, मो0 शहबान, विनोद कुमार सक्सेना स्थाई लोक अदालत सदस्य जेसन सेन व आशा सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow