Hardoi News: सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।

सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि की बैठक में अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा अधिशाषी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश ...

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 18:06
55 Views
Hardoi News: सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक।
  • अनुपस्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करेंः-सौम्या
  • निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जायेः-सीडीओ
  • रोस्टर के अनुसार बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेः-सौम्या गुरूरानी


हरदोई। विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु व वाणिज्य बंधु की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाये। रोस्टर के अनुसार बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

व्यापार बंधु की बैठक में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका हरदोई में सड़कों का शेष मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराया जाये। मंडी में मर्करी लाइट का काम जल्द पूरा कराया जाये। माधोगंज मंडी में सड़कों व नालियों की मरम्मत का कार्य कराया जाये।हथोड़ा से बेरुआ होते हुए थानगाँव तक मार्ग ठीक कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये।

Also Read-Hardoi News: इंटरनेट पर हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों से सतर्क व सावधान रहें -तरूण शर्मा

सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि की बैठक में अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा अधिशाषी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं उद्योग व व्यापार प्रतिनिधि तथा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow