Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैंक प्रतिनिधियों की बैठक। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों व बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि....

Mar 25, 2025 - 19:42
43 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैंक प्रतिनिधियों की बैठक। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों व बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीडी रेशियो में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक का जनपद का सीडी रेशियो ख़राब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पात्रों को स्वीकृति में देरी न की जाये। कुछ बैंको की ओर से लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जतायी।

उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों के ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। मुद्रा लोन स्वीकृति को अनावश्यक लंबित न रखा जाये।किसान क्रेडिट कार्ड लोन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। योजना से सम्बंधित होर्डिंग, स्टैंडी व पम्पलेट बनवाये जाएं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जाये।

Also Read- Hardoi News: सावधानी बरतें और लू से बचें- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख़्यमंत्री माटीकला योजना के सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को विभिन्न योजनाओं के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी न दे पाने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow