Ballia News: सदस्य,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं। 

महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कर विधिक कार्यवाही किया जाय- सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य...

May 15, 2025 - 12:15
46 Views
Ballia News: सदस्य,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

  • महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कर विधिक कार्यवाही किया जाय- सुनीता श्रीवास्तव

बलिया। सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुनीता श्रीवास्तव ने आज गेस्ट हाउस लोनिवि,कुंवर सिंह चौराहा में महिला जनसुनवाई की। सदस्य ने जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना/प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापवाही न बरती जाय।

Also Read- Mussoorie News: मसूरी में रस्किन बॉन्ड ने कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप अपना जन्मदिन नहीं मनाने का लिया निर्णय।

महिला जनसुनवाई में कुल 29 पीड़ित महिलाओं ने सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।जनसुनवाई में अधितर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (नगर) श्याम कांत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow