Tripura DGP Funeral: त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में पहुंचे मंत्री असीम अरुण, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग के अंतिम संस्कार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण बागपत पहुंचे। अपने आईपीएस बैचमेट और मित्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Jul 23, 2026 - 00:32
 0  4
Tripura DGP Funeral: त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में पहुंचे मंत्री असीम अरुण, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Tripura DGP Funeral: त्रिपुरा के दिवंगत डीजीपी अनुराग की अंतिम यात्रा में पहुंचे मंत्री असीम अरुण, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिवंगत अनुराग के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मूल रूप से बागपत के रहने वाले दिवंगत डीजीपी अनुराग और मंत्री असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी और हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन कोसोवो में भी एक साथ सेवाएं दी थीं।

अपने बैचमेट और मित्र की अंतिम विदाई में पहुंचे मंत्री असीम अरुण काफी भावुक दिखे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow