Hardoi News: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में जीत पर विजय उत्सव मनाया।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में जीत पर अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद नगर के निरीक्षण भवन ....

Nov 24, 2024 - 18:50
55 Views
Hardoi News: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में जीत पर विजय उत्सव मनाया।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में जीत पर अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद नगर के निरीक्षण भवन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव मनाया।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाज़ी कर एक दूसरे को बधाई दी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास भाजपा गठबंधन के साथ है। भाजपा ने समाज को जोड़ने का काम किया है।कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव) और एन सी पी (शरद) की अराजक व विघटन कारी विचार धारा को जनता ने नकार दिया है। 

Also Read- Hardoi News: क्राइम की सफाई के साथ अब गंगा तट की सफाई, एसपी के नेतृत्व में संकल्प लिया।

उन्होंने यूपी उपचुनाव की नौ सीटों में से सात सीटों पर विजय प्राप्त करने पर कहा कि भाजपा ने समाज को जोड़ने और भविष्य की पीढ़ी को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की नीतियों पर काम किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत, अनुराग श्रीवास्तव, गोपाल त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, जिला पंचायत सदस्य लाला राम राजपूत, अमित मिश्र एवं सुभाष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow