मंत्री सुरेश खन्ना ने किया 3 करोड 18 लाख परियोजनाओं का लोकार्पण, 1989 मे अल्हागंज को आदर्श नगर पंचायत का मिला था दर्जा
पूर्व सरकारो ने जनता की मानसिकता मे भ्रमक फैलाया है। पहले क्षेत्र का जनप्रतिनिधि जीत कर गांव मे जाता था और गांव मे विकास कार्य हेतु तो गांव के लिए कहते थे विकास हो या न हो सडके बने या न बने लेकिन शस्त्र बनने चाहिए सभी..
वजीरपुर घाट पैटून पुल स्वीकृति होने के बाद इण्डिया गठबंधन जनता को भ्रमित करने के लिए कर रहे धरना- हरिप्रकाश वर्मा
By INA News Shahjahanpur.
रिपोर्ट: फैयाज उद्दीन साग़री
अल्हागंज- सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए गए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। सोमवार की दोपहर कस्बे में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्टेट हाईवे बस अड्डे के पास नगर पंचायत द्वारा दस लाख की लागत से बनाया गया प्रधानमंत्री महिला सुविधा केंद्र एंव पुलिस महिला साहयता केंद्र का सर्वप्रथम लोकार्पण कर शुभारम्भ किया।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष के.सी. मिश्रा पूर्व विधायक शरद्वीर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रेश गुप्ता मौजूद रही। जिसके बाद श्री खन्ना जी बस स्टेशन से चौराहे तक पैदल भ्रमण किया तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नगर पंचायत प्रांगण मे स्थित 5 योजनाओ के अन्तर्गत 3 करोड 18 लाख रूपये की लागत से 45 परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम में पहुचे वह उनके द्वारा बटन दबाकर एक साथ लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए श्री खन्ना बोले मे धन्यबाद देता हूं प्रधानमंत्री जी को जिन्होंने बुनियादी योजनाओं के लिे भण्डार खोल दिये है।
पूर्व सरकारो ने जनता की मानसिकता मे भ्रमक फैलाया है। पहले क्षेत्र का जनप्रतिनिधि जीत कर गांव मे जाता था और गांव मे विकास कार्य हेतु तो गांव के लिए कहते थे विकास हो या न हो सडके बने या न बने लेकिन शस्त्र बनने चाहिए सभी के शस्त्र बनवा दो लेकिन आज भाजपा की सरकार मे जनता शस्त्र नही सडके आदि विकास चाहती है। सडक नाली साफ सुधरी परियोजनाओं का लाभ चाहता है। हर बुनियादी योजनाओं को भाजपा सरकार घर घर पहुचा रही है। चार करोड प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल चुके है।
अब तीन करोड आवास देने का ऐलान किया वह बनेगे। श्री खन्ना द्वारा सरकार की बुनियादी विकास कार्यो की चर्चाए की विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोलाघाट पुल जो जिस सरकार मे बना वह कुछ दिन भी नही चला अब जनता को नया पुल मिला है। अगर पहले पुल अच्छा बना होता तो जनता को इतनी परेशानी न उठानी पडती। 2017 से आज की स्थिति बहुत बहतर है दिन प्रतिदिन विकसित हो रहा है। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत अल्हागंज मे एक युवा चेयरमैन द्वारा लगातार विकास किया जा रहा है जनता के हित के सभी कार्य उनके द्वारा किये जा रहे है।
यह भी पढ़ें: रामपुर: पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, 9000 का वसूला जुर्माना
कार्यक्रम मे विधायक हरिप्रकाश वर्मा, के. सी मिश्रा सुधीर गुप्ता व अन्य अथितियों को चेयरमैन शिवानी वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा द्वारा क्षेत्र मे किये गये विकास कार्यों को गिनाया तथा इण्डिया गंठबंधन पर बताते हुए कहा कि क्षेत्र मे एक चलन चल गया है धरना का जब क्षेत्रीय जनता प्रधानो द्वारा मांग पर मेरे द्वारा किसानों की समस्याओ को देखते हुए जो वजीरपुर घाट पैटून पुल का वजट का प्रस्ताव भेंजा जिसका एस्टीमेट बनकर 39 लाख आ गया जिसका निर्माण शीघ्र होगा लेकिन जैसे ही यह जानकारी इण्डिया गंठबंधन को हुआ वैसे ही क्षेत्र मे जनता के प्रति भ्रमक संदेश पहुचाने हेतु धरना शुरू कर दिया जलालाबाद मे एक चलन दिया धरना दो जो कार्य स्वीकृति हो उसके लिए धरना प्रदर्शन शुरु करना।
ऐसे ही कोलाघाट चार पहिया वाहन के लिए चालू करने के लिए लोड टेस्ट हेतु हम लोग मुख्यमंत्री जी से मिले वैसे ही धरने की योजनाएं बनने लगी। यह एक नया चलन है लेकिन अब जनता इनके भहकाबे मे आने बाली नही है जनता सब जान चुकी है। डबल इंजन की सरकार जो विकास कर रही है। वह किसी सरकार मे न हुआ है न होगा। कार्यक्रम का संचालक उदित गुप्ता ने किया कार्यक्रम मे एसडीएम जलालाबाद आनंद उत्सव, अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता समाजसेवी विनय शर्मा, रामलखन मिश्रा, गोपाल मिश्रा रावतपुर, गौरव गुप्ता, सुभव गुप्ता, रजत गुप्ता, लिपिक पंकज मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव सहित सभासदगण तथा नगर के सम्मानित गण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?