Shahjahanpur News: गांव धियरा के पास नहर का पानी कटा, 100 बीघा से अधिक किसानों की फसल हुई जल मग्न। 

धियरा गांव के पास रजवाह नहर कटने से पानी खेतों में भर गया। शुक्रवार दिन के 10:00 तक नहर का कटा हुआ पानी चल रहा था। इससे....

Jan 10, 2025 - 18:47
 0  13
Shahjahanpur News: गांव धियरा के पास नहर का पानी कटा, 100 बीघा से अधिक किसानों की फसल हुई जल मग्न। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर /जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार रात धियरा गांव के पास रजवाह नहर कटने से पानी खेतों में भर गया। शुक्रवार दिन के 10:00 तक नहर का कटा हुआ पानी चल रहा था। इससे धियरा के करीब 100 बीघा में आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई।लगभग 25 किसानों की फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल सुशील शर्मा ने बताया कि नहर में मंगलवार शाम 5 बजे पानी छोड़ा गया था। उसी रात 7 बजे पहली बार नहर धियरा गांव के पास कट गई।

आज शुक्रवार को भी अभी नहर का पानी चल रहा है.ग्रामीणों ने बताया कि संबंध में उन्होंने नहर विभाग के जेई को फोन किया पर उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। किसानों के मुताबिक उनकी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। पानी से सुखबीर की 10 बीघा गेहूं, आशीष कुशवाहा का 10 बीघा गेहूं, श्रीपाल का तीन बीघा, फूल सिंह बाबा का 6 बीघा सरसों कल की 15 बीघा गेहूं हंसराम की चर्बी का गेहूं मदनपाल का 14 बीघा गेहूं जय कुमार का चार बीघा गेहूं कन्हैया का तीन बीघा गेहूं महेश का 13 बीघा गेहूं अनुपम आदि करीब 25 किसने की फसल डूब गई है।गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई है।

Also Read- Maha Kumbh 2025: सीएम योगी ने सेक्टर-7 में निर्मित उत्तर प्रदेश दर्शन मंडपम का किया उद्घाटन।

जिससे फसल नष्ट होने की संभावना बढ़ गई है.किसानों का कहना है कि, पिछले साल भी इसी तरह उनकी फसलें नष्ट हुई थीं, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला। सूचना पर तहसीलदार पैगाम हैदर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। किसानों ने नहर विभाग व तहसील प्रशासन से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि, नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।