Ballia: स्कूल में घुसे बदमाश, अध्यापिका को बंदूक दिखाकर गले की चेन लूटकर फरार
खबर बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र से है जहां सोमवार की सुबह 7:30 बजे अनुपमा सिंह पत्नी शत्रुघ्न सिंह जो एक सहायक अध्यापिका
Report- Syed Asif Hussain zaidi
- अज्ञात व्यक्तियों ने अध्यापिका से विद्यालय के अंदर बच्चे के एडमिशन की बात करते हुए पूछताछ करने बाद बंदूक दिखाकर गले में पहनी चेन छीनकर फरार हो गए।
खबर बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र से है जहां सोमवार की सुबह 7:30 बजे अनुपमा सिंह पत्नी शत्रुघ्न सिंह जो एक सहायक अध्यापिका इब्राहिम टोला टंडवा थाना भीमपुरा बलिया में है । यह विद्यालय में अपनी कक्षा में आयी इसी समय दो अज्ञात व्यक्ति विद्यालय के अंदर आए और बच्चे के एडमिशन की बात करते हुए पूछताछ किये उसके बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति इनके गले में पहनी चेन छीनकर भाग गए । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी किया गया तथा तुरन्त ही सर्विलांस व एसओजी टीम को लगाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबित दोनों व्यक्ति थाना मधुबन जिला मऊ की तरफ भागे हैं। सर्विलांस के माध्यम से घटना का शिघ्र ही अनावरण कर लिया जाएगा।
Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे
What's Your Reaction?




