सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की दस्तक से मिली राहत; बोले जावेद कमाल- ऊपर वाले का GOD गिफ्ट है ये पानी

सम्भल में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश की पहली

Jul 7, 2026 - 13:25
 0  11
सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की दस्तक से मिली राहत; बोले जावेद कमाल- ऊपर वाले का GOD गिफ्ट है ये पानी
सम्भल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की दस्तक से मिली राहत; बोले जावेद कमाल- ऊपर वाले का GOD गिफ्ट है ये पानी

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश की पहली दस्तक ने बड़ी राहत दी है। हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों के चेहरों पर सुकून साफ नजर आया। लंबे इंतजार के बाद मॉनसून की आहट से जिले में राहत का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासी जावेद कमाल ने मौसम में आए इस बदलाव पर खुशी जताते हुए कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से सम्भल भीषण गर्मी की चपेट में था और ऐसा लग रहा था कि मॉनसून आने का नाम ही नहीं ले रहा। लेकिन अब मौसम बदल गया है और बारिश ने दस्तक दे दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम तक अच्छी बारिश होगी, जिससे लोगों को और राहत मिलेगी। जावेद कमाल ने कहा कि बारिश प्रकृति का अनमोल उपहार है। उनके मुताबिक यह ऊपर वाले की तरफ से GOD गिफ्ट है, जिसकी जरूरत हर इंसान, किसान और जीव-जंतु को होती है। उन्होंने कहा कि बारिश होने से न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि खेती-किसानी को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा और जल संकट से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव से बाजारों और सड़कों पर भी लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले घंटों में मॉनसून कितना मेहरबान होता है। यदि अच्छी बारिश होती है तो भीषण गर्मी से जूझ रहे सम्भलवासियों को बड़ी राहत मिलने के साथ किसानों की उम्मीदों को भी नई उड़ान मिलेगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अचानक मिलने पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।