उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का रेड अलर्ट: राहत आयुक्त ने 12 करोड़ 52 लाख लोगों को भेजा मौसम का एलर्ट। 

उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर एवं घने कोहरे की चेतावनी के दृष्टिगत राहत आयुक्त डा0 हृषिकेश भास्कर याशोद ने कार्यालय स्थित कंट्रोल

Dec 19, 2025 - 22:38
38 Views
उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का रेड अलर्ट: राहत आयुक्त ने 12 करोड़ 52 लाख लोगों को भेजा मौसम का एलर्ट। 
उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का रेड अलर्ट: राहत आयुक्त ने 12 करोड़ 52 लाख लोगों को भेजा मौसम का एलर्ट। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर एवं घने कोहरे की चेतावनी के दृष्टिगत राहत आयुक्त डा0 हृषिकेश भास्कर याशोद ने कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से आमजन को एसएमएस के माध्यम से खराब मौसम की चेतावनी भेजी है। यह लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से प्रदेश के समस्त जनपदों में कम्बल वितरण, रैन बसेरों तथा अलाव की स्थिति की  निगरानी भी की जा रही है। यही नहीं आम जनमानस द्वारा आपात स्थिति में 1070 पर कॉल आने के पश्चात तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।   

प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी प्रारम्भ हो गयी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन दिन का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें प्रथम दिन प्रदेश के 50 जनपदों में रेड एलर्ट-अत्यन्त घना कोहरा, 17 जनपदों में आरेंज एलर्ट-घना कोहरा तथा 8 जनपदों में यलो एलर्ट-मध्यम कोहरा होने की संभावना जारी की है। मौसम विभाग ने 40 जनपदों में शीतदिवस अलर्ट का पूर्वानुमान एवं संभावना जारी की है। उक्त के उपरान्त राहत आयुक्त के निगरानी में कंट्रोल रूम द्वारा लगातार मैसेज के माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों व आमजनमानस को चेतावनी का एलर्ट भेजा जा रहा है। कंट्रोल रूम द्वारा सचेत एप के माध्यम से गुरुवार व शुक्रवार के मध्य 12 करोड़ 52 लाख लोगों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मौसम का एलर्ट भेजा गया है। राहत आयुक्त ने बताया कि आगे भी मौसम विभाग के माध्यम से पूर्वानुमान एवं चेतावनी प्राप्त होने पर आमलोगों के मोबाइल पर मौसम संबंधी एलर्ट कंट्रोल रूम द्वारा भेजे जायेंगे। उन्होंने आमजन से अपील किया कि वे इस मैसेज पढ़कर उसी अनुसार अपनी यात्रा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शीतलहर एवं ठण्ड से बचने की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है कि सरकार द्वारा ठण्ड एवं शीतलहरी से बचाव के संबंध में जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi: हरदोई जिलाधिकारी ने जनता की फरियाद सुनी: 46 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, राजस्व मामलों में सख्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow