Hathras News: हिंदू जागरण मंच की परिचय बैठक में सांसद अनूप प्रधान का जोरदार स्वागत व सम्मान। 

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वृंदावन गार्डन में कैंप कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच ...

May 23, 2025 - 12:49
40 Views
Hathras News: हिंदू जागरण मंच की परिचय बैठक में सांसद अनूप प्रधान का जोरदार स्वागत व सम्मान। 
जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा चांदी का मुकुट एवं पगड़ी पहनाकर कर सांसद अनूप प्रधान का स्वागत करते हुए 
हाथरस। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वृंदावन गार्डन में कैंप कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम में हाथरस लोकसभा के सांसद  अनूप प्रधान वाल्मीकि मौजूद रहे और उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।हिंदू जागरण मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का फूलमाला व दुपट्टा आदि पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि हिंदू जागरण मंच के किसी भी कार्यकर्ता को कभी भी किसी कार्य में मेरी आवश्यकता पड़े तो मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा।हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने चांदी का मुकुट एवं पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सांसद अनूप प्रधान को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला सह संयोजक नरेंद्र प्रेमी, रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, हसायन के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ पीलू भैया, सांसद प्रतिनिधि ठा.राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा नेता अनुज चौधरी, हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रकाश कौशल, रविंद्र रावत, राजू पाथरे, रामगोपाल कुशवाहा, नगर सह संयोजक मोरमुकुट वर्मा, लोकेश अग्रवाल,  विकास भारद्वाज, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक राज, रवि वार्ष्णेय, सुनील चौहान, संजय कुशवाहा, मीनाक्षी निषाद, हरस्वरूप माहौर,यवन चौहान, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow