Hathras News: रेल सबको साथ लेकर चलती है, ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिलूंगा जल्द- जयंत चौधरी

विकसित भारत के अमृत स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अमृत स्टेशन योजना में हाथरस....

May 23, 2025 - 12:18
51 Views
Hathras News: रेल सबको साथ लेकर चलती है, ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिलूंगा जल्द- जयंत चौधरी
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व जनप्रतिनिधि 
हाथरस। विकसित भारत के अमृत स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अमृत स्टेशन योजना में हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के नव विकसित कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में पुर्नविकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे का व्यापक विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश को रेलवे बजट में औसतन 1100 करोड़ रुपए मिलते थे। इस साल यह राशि बढ़कर 20,000 करोड़ रुपए हो गई है। अमृत भारत रेलवे योजना के तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य किए गए हैं।हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सांसद अनूप प्रधान, रेलवे की डीआरएम बीना सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार सारस्वत तथा रेलवे के तमाम अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम वीणा सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह रेल सब को साथ लेकर चलती है, उसी तरह एनडीए सरकार अपने सभी घटक दलों के साथ काम कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह रेल मंत्री से मिलेंगे और मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर बातचीत करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र पाल सिंह पीलू भैया, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशवदेव चौधरी, रालोद के जिला महासचिव बंटी भैया, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा नेता अनुज चौधरी, भीकम सिंह चौहान, ओमवीर सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, राष्ट्रीय लोकदल के शहर अध्यक्ष अतुल शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow