Hardoi News: सिलेंडर लदी पिकअप का स्टेयरिंग फेल, सूखी नदी में गिरी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। 

थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलेंडर से भरी पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से सूखी नदी में जा गिरी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी...

By INA News Desk
May 23, 2025 - 12:11
83 Views
Hardoi News: सिलेंडर लदी पिकअप का स्टेयरिंग फेल, सूखी नदी में गिरी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

उमरौली जैतपूर/अरवल। थाना क्षेत्र के एक गांव में सिलेंडर से भरी पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से सूखी नदी में जा गिरी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरौली जैतपुर थाना अरवल में सूखी पड़ी गंभीरी नदी में नदी के ऊपर चढ़ाते समय स्टेरिंग फेल होने से सिलेंडर से भरी आर जे इंडेन गैस सांडी की पिकअप नदी से ऊपर चढ़ने के बाद वापस नदी में पलट गई।

गाड़ी को चल रहा ड्राइवर पंचू पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी ग्राम बम्टापुर थाना सांडी गाड़ी के अंदर ही दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा गाड़ी से निकल गया। चालक की हालत गंभीर होने पर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा चालक से जानकारी कर घटना की सूचना गैस एजेंसी को दी गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन के माध्यम से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement