Hathras News: ट्रैक्टर ने युवती को कुचला, दर्दनाक हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम। 

चंदपा के गांव केवलगढ़ी मोड़ के पास हादसे में साली की मृत्यु हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार जीजा-साली...

By INA News Desk
May 23, 2025 - 11:53
79 Views
Hathras News: ट्रैक्टर ने युवती को कुचला, दर्दनाक हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम। 
युवती का फाइल फोटो 
Advertisement
Advertisement
हाथरस। चंदपा के गांव केवलगढ़ी मोड़ के पास हादसे में साली की मृत्यु हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार जीजा-साली को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण दोनों सड़क पर गिर गए और पास से गुजर रहे ट्रैक्टर ने साली को कुचल दिया।
मथुरा के थाना फरह के गांव पिंगरी निवासी सोनिया पुत्री कारेलाल  अपनी बहन के घर चंदपा  के गांव नगला भुस आई हुई थी। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सोनिया अपने जीजा प्रमोद के साथ सादाबाद से लौट रही थी, तभी गांव केवलगढ़ी के पास बाइक सवार जीजा-साली को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से जीजा-साली सड़क पर गिर गए, और पास से गुजर रहे ट्रैक्टर ने साली को कुचल दिया। हादसे सोनिया की मृत्यु हो गई, जबकि उनके जीजा प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही चंदपा कोतवाल विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सोनिया की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदपा कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि दूसरे बाइक सवार भी घायल हुआ है, उसे भी जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement