Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की 10 नई ट्रेने, कहां से कहां तक यात्री कर सकेंगे सफर जाने...

भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग ट्रेन Railways में सफर करना काफी बेहतर समझते हैं। यहां पर कम रुपए में लंबी दूरी तय हो जाती है और टाइम ....

Jan 21, 2025 - 11:10
74 Views
Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की 10 नई ट्रेने, कहां से कहां तक यात्री कर सकेंगे सफर जाने...

रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 10 नई ट्रेन को शुरू किया है। जिससे ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • बिना रिजर्वेशन के कर पाएंगे ट्रेन में सफर

भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग ट्रेन में सफर करना काफी बेहतर समझते हैं। यहां पर कम रुपए में लंबी दूरी तय हो जाती है और टाइम भी बहुत कम लगता है। लेकिन ऐसे में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना जाप करना पड़ता है। जब वह ट्रेन में यात्रा करते हैं और उनका रिजर्वेशन नहीं हो पाता है। लेकिन यात्रियों की इस समस्या को रेलवे ने दूर करने का काम कर दिया है। भारतीय रेलवे ने 10 नई ट्रेनें शुरू की हैं, जो बिना पूर्व आरक्षण टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। ये ट्रेन बिना आरक्षण के यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए लाई गई हैं। वही ट्रेन में यात्रा करने से पहले आपको जनरल टिकट खरीदना होगा फिर उसके बाद आप ट्रेन में कहीं भी बैठ सकते हैं और आराम से यात्रा कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल चलाते हैं तो UTS एप के माध्यम से भी ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

Also Read- Kanpur News: क्या हुआ तेरा वादा... सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ा, 1 करोड़ की डिमांड की, हकीकत जान सब हैरान

  • इन शहरों के लिए शुरू हुई ट्रेन

भारतीय रेलवे के द्वारा चलाई गई 10 नई ट्रेन में आप सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए अलग-अलग जगह से ट्रेन चल रही है।

पटना-गया एक्सप्रेसः सुबह 6:00 बजे पटना से खुलेगी और रात 9:30 बजे गया पहुंचेगी।

जयपुर-अजमेर सुपरफास्टः सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होगी और रात 11:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।

चेन्नई-बैंगलोर एक्सप्रेसः सुबह 8:00 बजे चेन्नई से रवाना होगी और दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

भोपाल-इंदौर इंटरसिटीः सुबह 6:30 बजे भोपाल से रवाना होगी और दोपहर 12:00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसः सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेसः सुबह 7:00 बजे लखनऊ से रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

कोलकाता-पटना इंटरसिटीः सुबह 5:00 बजे कोलकाता से खुलेगी और दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी।

अहमदाबाद-सूरत सुपरफास्टः सुबह 7:00 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे सूरत पहुंचेगी।

मुंबई-पुणे सुपरफास्टः सुबह 7:30 बजे मुंबई से रवाना होगी और 11:00 बजे पुणे पहुंचेगी।

हैदराबाद-विजयवाड़ा एक्सप्रेसः सुबह 7:30 बजे हैदराबाद से रवाना होगी और दोपहर 2:00 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow