योगी के 'रामराज' बयान पर सांसद बर्क का पलटवार, बोले– 'यह देश संविधान का है, किसी धर्म विशेष का नहीं'

मुरादाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "कुंदरकी में तुर्कों को हराकर साबित कर दिया कि यहां बाबर राज नहीं, रामराज

By INA News Desk
Jul 4, 2026 - 16:02
74 Views
योगी के 'रामराज' बयान पर सांसद बर्क का पलटवार, बोले– 'यह देश संविधान का है, किसी धर्म विशेष का नहीं'
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

मुरादाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "कुंदरकी में तुर्कों को हराकर साबित कर दिया कि यहां बाबर राज नहीं, रामराज चलेगा" वाले बयान पर सम्भल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखा पलटवार किया है। बर्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि भारत किसी धर्म विशेष का नहीं, बल्कि महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे महान नेताओं के विचारों का देश है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक राष्ट्र है, इसलिए यहां किसी धर्म विशेष का राज नहीं चल सकता।

कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बर्क ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वहां "इलेक्शन नहीं, सिलेक्शन हुआ था।" उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता खुद फैसला करेगी और बेरोजगारी, महंगाई व विकास जैसे मुद्दों पर समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कि "समाजवादी पार्टी की साइकिल की हवा निकल चुकी है", बर्क ने कहा कि यह जनता का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का निजी बयान है। उन्होंने कहा कि जनता ही तय करेगी कि किसकी राजनीतिक हवा निकली है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है। राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के सवाल पर सांसद बर्क ने कहा कि वह दूसरे धर्म के मामलों में ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यदि जनता के दान के पैसे में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो यह गलत है। उन्होंने मांग की कि सरकार बिना किसी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। बर्क ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का आक्रोश आने वाले चुनावों में दिखाई दे सकता है।

Also Read- Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow