भारत में रामराज्य चलेगा, मुगल या तालिबानी राज नहीं - सम्भल में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का विपक्ष पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सम्भल दौरे के दौरान नवस्थापित सोशल मीडिया सेल मॉनिटरिंग एवं सूचना

Jul 7, 2026 - 16:02
40 Views
भारत में रामराज्य चलेगा, मुगल या तालिबानी राज नहीं - सम्भल में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का विपक्ष पर तीखा हमला
भारत में रामराज्य चलेगा, मुगल या तालिबानी राज नहीं - सम्भल में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का विपक्ष पर तीखा हमला

उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सम्भल दौरे के दौरान नवस्थापित सोशल मीडिया सेल मॉनिटरिंग एवं सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सूचना तंत्र को लोकतंत्र की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि सही समय पर सही सूचना नागरिकों तक पहुँचाना प्रशासन और मीडिया दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सम्भल के सूचना केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भी इतना आधुनिक और व्यवस्थित सूचना केंद्र देखने को नहीं मिला।

विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समय पर चुनाव होंगे और 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर फैसले में सवाल उठाने की राजनीति करता है। राम मंदिर में हुई चोरी और उसके बाद की कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और पाई-पाई वसूल कर प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित की जाएगी। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज राम मंदिर के सबसे बड़े हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं। सम्भल में निर्माणाधीन तीर्थ स्थल के लिंटर गिरने और मजदूरों के घायल होने के मामले पर राठौर ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सपा सांसद के रामराज्य नहीं हो सकता वाले बयान पर मंत्री ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, भारत में अब न मुगल राज चलेगा, न तालिबानी राज। इस देश में रामराज्य चलेगा, संविधान के अनुसार शासन चलेगा और सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पद को लेकर अखिलेश यादव के पक्ष में दिए जा रहे दावों पर भी राठौर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ चुकी है और 2027 में समाजवादी पार्टी की स्थिति भी वैसी ही होगी जैसी हाल के चुनावों में अन्य विपक्षी दलों की हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

You May Click : Mussoorie Mall Road Road Rage: मसूरी में पर्यटक ने महिला पर प्लास्टिक क्रेट से किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow