Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा, पढ़ें पूरी खबर। 

नगर पालिका अध्यक्ष सांडी रामजी गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की गई और नगर में संचालित सी॰एच॰ सी॰ पुनः संचालित करने की मांग ....

Apr 3, 2025 - 13:50
 0  132
Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा, पढ़ें पूरी खबर। 

सांडी / हरदोई। नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर नगर से संबंधित विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। आपको बता दें कि कल दिनांक 2 अप्रैल दिन बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष सांडी रामजी गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की गई और नगर में संचालित सी॰एच॰ सी॰ पुनः संचालित करने की मांग की गई। 

अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया की नगर की आबादी लगभग 30000 है और वर्तमान समय में संचालित सी॰एच॰ सी॰ की नगर से दूरी 7 किलोमीटर है। नगर से स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए यातायात संसाधनों का अभाव होने से कभी-कभी गंभीर पारिस्थिति के मरीज को वहां बुक करके स्वास्थ्य केंद्र तक जाना पड़ता है जिससे मरीज के परिवार पर आर्थिक बोझ तो पड़ता ही है, साथ ही मरीज की परेशानी भी बढ़ जाती है। इसी कारण लोगों को झोलाछाप डॉक्टर की सेवा लेनी पड़ती है।

अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि नगर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की थोड़ी बहुत मरम्मत करने से ही स्वास्थ्य केंद्र अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हो जाएगा, जिससे नगर के निवासियों सहित आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य केंद्र का भरपूर लाभ मिलेगा।

अध्यक्ष द्वारा सांडी नगर को दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत चार करोड रुपए देने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई। अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया की सांडी जिले की सबसे छोटी निकाय है, जिससे नगर पालिका की आय भी सीमित है। नगर पालिका की आय का एकमात्र साधन गृह कर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया और साथ ही यह भी कहा गया कि केवल इस गृह कर से नगर का विकास संभव नहीं है।

Also Read- Hardoi News: कोर्ट में घटना से मुकरने वालों के खिलाफ कसा शिकंजा, आर्थिक सहायत की होगी वसूली।

तीसरी महत्वपूर्ण मांग अध्यक्ष द्वारा सांडी में अमृत 2.0 योजना लागू करने के संबंध में की गई, जिसमें मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि आय के संसाधन सीमित होने से पेयजल योजना का विस्तार नहीं हो पा रहा है। लोगों के घरों को पानी पहुंचाने वाली लाइन बुरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और नगर निकाय में बने ओवरहेड टैंक भी पेयजल आपूर्ति करने में अक्षम हो रहे हैं। पाइपलाइन जर्जर होने से समय-समय पर लीकेज होने की समस्या को भी नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को हर संभव मदद दिलाई जाने का भरोसा दिलाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।