MP News: करणी सेना का उग्र प्रदर्शन- सपा सांसद रामजीलाल सुमन के पुतले को लात- घूंसों से पीटकर जलाया। 

राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन,राणा सांगा के ऊपर दिए गए विवादित बयान से करणी सेना में  भारी आक्रोश,इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप ...

Apr 3, 2025 - 13:09
41 Views
MP News: करणी सेना का उग्र प्रदर्शन- सपा सांसद रामजीलाल सुमन के पुतले को लात- घूंसों से पीटकर जलाया। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ करणी सेना ने उग्र प्रदर्शन किया। कोठी बाजार स्थित शिवाजी चौक पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन का पुतला पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर उसे जलाकर विरोध जताया। करणी सेना का आक्रोश सांसद के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने महाराणा सांगा को गद्दार बताया था। संगठन का कहना है कि यह बयान हिंदू समाज और राष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

  • करणी सेना का आक्रोश

करणी सेना के जिला अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने कहा कि महाराणा सांगा एक वीर योद्धा थे जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई युद्ध लड़े और ऐतिहासिक विजय हासिल की। ऐसे महापुरुष के खिलाफ किसी भी अपमानजनक टिप्पणी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करणी सेना इस बयान की निंदा करती है और सांसद को अपने शब्द वापस लेने चाहिए।

  • राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

करणी सेना ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा सांसद को विचार रखने का अधिकार है, लेकिन देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र नायकों का अपमान करने का अधिकार नहीं है।

Also Read- UP News: बरेली में बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप

करणी सेना ने अपने ज्ञापन में बताया कि ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार बाबर को भारत बुलाने का फैसला पंजाब के गवर्नर दौलत खान लोधी ने किया था, न कि महाराणा सांगा ने। इसलिए सांसद का बयान न केवल ऐतिहासिक रूप से गलत है, बल्कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

  • मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सांसद रामजीलाल सुमन अपने बयान पर माफी नहीं मांगते और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक हैं और उनके सम्मान की रक्षा के लिए करणी सेना हरसंभव कदम उठाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow