Mussoorie : मसूरी के कांडीखाल में कार खाई में गिरी, युवक की मौके पर मौत

उसी समय कांडीखाल क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सड़क से नीचे खाई में कार गिरी हुई है और उसमें व्यक्ति मृत हालत में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक

By INA News Desk
Jan 18, 2026 - 20:14
67 Views
Mussoorie : मसूरी के कांडीखाल में कार खाई में गिरी, युवक की मौके पर मौत
Mussoorie : मसूरी के कांडीखाल में कार खाई में गिरी, युवक की मौके पर मौत

पर्यटन नगरी मसूरी के पास केंपटी फॉल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कांडीखाल के निकट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कंडाला ग्रामीण का निवासी था। जानकारी के अनुसार विजय अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। रात में दोस्त होटल में रुक गए जबकि विजय कार में ही सोया रहा। सुबह दोस्तों ने कार और फोन पर संपर्क न होने पर पुलिस को सूचना दी।उसी समय कांडीखाल क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सड़क से नीचे खाई में कार गिरी हुई है और उसमें व्यक्ति मृत हालत में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक वही युवक निकला जो रात से लापता था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया और 108 एंबुलेंस से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि केंपटी फॉल से कांडीखाल वाली सड़क पर कई जगहों पर पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं जिससे बार-बार हादसे होते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है। मसूरी पुलिस इंचार्ज योगेंद्र गुसाईं ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Also Click : 1 घंटे 50 मिनट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, सोनाक्षी सिन्हा की दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर सस्पेंस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement