Sambhal : सम्भल के चंदौसी में एसएम डिग्री कॉलेज प्राचार्य के विवादित बयान पर लोगों का गुस्सा, घेराव के बाद माफी मांगी

बड़ी संख्या में लोग और व्यापार मंडल के सदस्य तख्तियां लेकर कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य का घेराव किया। कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। घेराव के दौरान प्राचार्य ने चंदौसी के बारे में दि

By INA News Desk
Jan 18, 2026 - 20:19
36 Views
Sambhal : सम्भल के चंदौसी में एसएम डिग्री कॉलेज प्राचार्य के विवादित बयान पर लोगों का गुस्सा, घेराव के बाद माफी मांगी
Sambhal : सम्भल के चंदौसी में एसएम डिग्री कॉलेज प्राचार्य के विवादित बयान पर लोगों का गुस्सा, घेराव के बाद माफी मांगी

Report : उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के चंदौसी कस्बे में एसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह के आपत्तिजनक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों के सामने दिए गए बयान में उन्होंने खुद को खुले दिल वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि लोग दुष्कर्म छुपाकर करते हैं जबकि वे खुलकर करते हैं। साथ ही चंदौसी को छोटी मानसिकता वाला शहर कहा। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।बड़ी संख्या में लोग और व्यापार मंडल के सदस्य तख्तियां लेकर कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य का घेराव किया। कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। घेराव के दौरान प्राचार्य ने चंदौसी के बारे में दिए बयान पर माफी मांग ली लेकिन दुष्कर्म वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब बुरे कर्म से था और बयान का गलत अर्थ निकाला गया। माफी का वीडियो भी वायरल हो रहा है लेकिन लोग कह रहे हैं कि माफी से मामला खत्म नहीं होगा।यह प्राचार्य पहले भी एक असिस्टेंट दलित प्रोफेसर से जुड़े यौन शोषण मामले में फंसे थे और हाल ही में बहाल हुए थे। बहाली के तुरंत बाद इस तरह का बयान देने से स्थिति और गंभीर हो गई।लोग कह रहे हैं कि छात्रों-छात्राओं के सामने ऐसी भाषा और सोच बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस मामले ने प्रशासन और शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है और जांच चल रही है।

Also Click : 1 घंटे 50 मिनट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, सोनाक्षी सिन्हा की दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर सस्पेंस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow