Mussoorie: मसूरी की सड़क, जमीन और 2027 का चुनाव… आर्यन देव उनियाल ने गिनाईं भाजपा की प्राथमिकताएं

सड़क, जमीन के मामलों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं अधिवक्ता आर्यन

Aug 12, 2026 - 10:48
6 Views
Mussoorie: मसूरी की सड़क, जमीन और 2027 का चुनाव… आर्यन देव उनियाल ने गिनाईं भाजपा की प्राथमिकताएं
आर्यन देव उनियाल मंत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड

रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी। सड़क, जमीन के मामलों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। उनियाल ने कहा कि नोटिफाइड और डी-नोटिफाइड भूमि के सर्वे व सीमांकन का मामला लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने प्रक्रिया जल्द पूरी कर भूमि विवादों का समाधान करने की मांग की।

उन्होंने मसूरी-देहरादून मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से, चमासारी, सुवाखोली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पहाड़ों में सड़कें विकास और पर्यटन की लाइफलाइन हैं, इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नंद की चौकी में निर्माणाधीन पुल के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लापरवाही और अनियमितता पर कार्रवाई कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा विधायकों के टिकट कटने की सोशल मीडिया चर्चाओं को बेबुनियाद बताया। उनियाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों और सरकार की नीतियों को देखकर फैसला करेगी।

जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना युवाओं का अधिकार है, लेकिन आंदोलनों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर वह आगे भी सरकार और अधिकारियों के स्तर पर लगातार पैरवी करते रहेंगे।
Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow